Namaste Bharat AJ

Namaste Bharat AJ

INFERIOR PLANET IN HINDI Namaste Bharat AJ

Inferior Planet (अधम ग्रह,  अंत ग्रह)

Namaste Bharat AJ | नमस्ते भारत ए जे 

How many inferior planets are there?
Which is the best description of an inferior planet?
What is inferior planet mean?
बुध ग्रह की जानकारी 
शुक्र ग्रह की जानकारी 
inferior planets kise kahte hai
Mercury
Venus
Mercury in hindi
Venus in hindi

आपका एक बार फिर स्वागत है Namaste Bharat AJ | नमस्ते भारत ए जे पर।



"हमारा ब्रह्माण्ड कितना बड़ा है" आर्टिकल में जान चुके है कि हमारे universe में करोड़ों आकाशगंगा है प्रत्येक आकाशगंगा में अरबों खरबों तारे और ग्रह है। हम किसी ग्रहों तथा तारो के समूह को सौरमंडल कहते है। हमारी प्रथ्वी भी एक सौरमंडल में स्थित है जहां हमारा सूर्य एक तारा है हमारी पृथ्वी समेत हमारे सौमंडल में कुल 8 ग्रह है। बुध (mercury), शुक्र (venus), पृथ्वी (earth), मंगल (mars), बृहस्पति (jupiter), शनि (saturn), अरुण (uranus), नेपच्यून (naptune). 2006 में प्लूटो को ग्रह की लिस्ट से बाहर निकाल दिया गया तब से प्लूटो को एक dwarf planet कहा जाता है।


Inferior planet

Inferior planet

Inferior planet को हिंदी में अधम ग्रह या अंत ग्रह कहा गया है। Inferior planet में बुध (mercury) तथा शुक्र (venus) को रखा गया है।

Defination Of inferior planet (inferior planet की परिभाषा)
वे ग्रह जो पृथ्वी की कक्षा के अंदर सूर्य की परिक्रमा करते है, inferior planet कहलाते है।
या
वे ग्रह जो पृथ्वी की तुलना में सूर्य से अधिक नजदीक है उन्हें inferior planet या अधम ग्रह कहते है।
हमारे सौरमंडल में ऐसे 2 ग्रह है।
1. बुध (Mercury)
2. शुक्र (Venus)

आप पढ़ रहे है
Inferior Planet in hindi

यह भी पढ़े।




1. बुध | Mercury

Mercury (बुध ग्रह)

बुध ग्रह सूर्य के सबसे नजदीक है, यह हमारे सौरमंडल में आकर में सबसे छोटा है, इसे हम inferior planet की श्रेणी में इसलिए रखते है क्योंंकि यह पृथ्वी की तुलना में सूर्य के नजदीक है। यह सूर्य का पूरा चक्कर लगभग 88 दिन में लगा लेता है। इसका दिन में तापमान 427°C तक चला जाता है। तथा रात में -173°C तक कम भी हो जाता है। आप सोच रहे होंगे कि यह सूर्य के सबसे नजदीक होने के बावजूद रात में इतना ठंडा कैसे हो जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण है इसका वायुमंडल। यहां वायुमंडल ना के बराबर है जिससे दिन में सूर्य से आने वाली ऊष्मा यहां रुक नहीं पाती और ये रात में इतना ठंडा हो जाता है।
         

बुध ग्रह का वायुमंडल

 बुध ग्रह पर ऑक्सीजन, सोडियम, हाइड्रोजन, हीलियम, पोटैसियम, नाइट्रोजन, आर्गन, पाए गए है। अगर हम बुध ग्रह को पृथ्वी से देखे तो या हमें सुबह और शाम को दिखाई दे सकता है। यह सूर्य से सबसे नजदीक है इसलिए यह हमें एक छोटी चमकीली गेंद जैसा दिखाई देता है। 

बुध ग्रह का आकार, भार, आयतन

बुध ग्रह का व्यास 4879.4 की.मी. है। इसका क्षेत्रफल 7.48 X 10^7 वर्ग की.मी. है। इसका आयतन 6.083 X 10^10 की.मी. है। इसका वज़न 3.3011 X 10^23 की.ग्रा. है। बुध ग्रह का आकार शनि के उपग्रह टाइटन तथा बृहस्पति के उपग्रह गनिमिड से भी छोटा है। हालांकि प्लूटो, बुध ग्रह से छोटा था परन्तु अब प्लूटो को ग्रह नहीं माना जाता इसलिए अब बुध ग्रह ही हमारे सौरमंडल में सबसे छोटा ग्रह है।

बुध ग्रह के बारे में अन्य रौचक तथ्य

बुध ग्रह का कोई उपग्रह नहीं है क्योंकि इसका गुरुत्वाकर्षण बल बहुत ही कमजोर है।
अगर पृथ्वी पर किसी व्यक्ति का वज़न 100 किलो है तो बुध पर उस व्यक्ति का वज़न 38 किलो होगा।
बुध ग्रह अन्य ग्रहों की तुलना में सूर्य की परिक्रमा सबसे तेज करता है। इसकी परिक्रमण गति लगभग 1 लाख 80 हजार की.मी. प्रति घंटा है।
इसकी सूर्य से सबसे कम दूरी लगभग 4 करोड़ 60 लाख किमी है। और अधिकतम दूरी 7 करोड़ किमी है।


2. शुक्र | Venus

शुक्र (Venus)

शुक्र ग्रह बुध ग्रह के बाद सूर्य से सबसे नजदीक है, इसे भी inferior planet की श्रेणी में रखा गया है क्योंंकि यह भी पृथ्वी की तुलना में सूर्य के नजदीक है। यह सूर्य का पूरा चक्कर 224.7 दिन में लगाता है। इसकी सतह का तापमान 462°C है। यह सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह है।


शुक्र ग्रह का वायुमंडल

शुक्र ग्रह पर नाइट्रोजन, कार्बन डाई ऑक्साइड, सल्फर डाई ऑक्साइड, आर्गन, कार्बन मोनो ऑक्साइड, हाइड्रोजन क्लोराइड, हीलियम, नियोंन पाए जाते है।


शुक्र ग्रह का आकार, भार, आयतन

शुक्र ग्रह का व्यास 12104 की.मी. है। इसका क्षेत्रफल 4.6023 X 10^8 वर्ग की.मी. है। इसका आयतन 9.2843×10²³ घन मीटर है। इसका वज़न 4.867 X 10^24 की.ग्रा. है। 


शुक्र ग्रह के बारे में रौचक तथ्य

शुक्र ग्रह का दूसरा अंग्रेज़ी नाम shining star है।
शुक्र ग्रह हमारे सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह है।
शुक्र ग्रह की सूर्य से दूरी 10 करोड़ 82 लाख की.मी. है।
यह सूर्य की परिक्रमा उल्टी करता है सौरमंडल के सभी ग्रह सूर्य का चक्कर anti clock wise करते है। यह clock wise करता है।
इसके वातावरण में 96.5%  कार्बन डइऑक्साइड है।

आपका बहुत बहुत धन्यवाद Namaste BharatAJ | नमस्ते भारत ए जे  पर आने के लिए।



और भी वैज्ञानिक तथ्यों को जानने के लिए विज्ञान पर क्लिक करें तथा हमसे संपर्क करने के लिए contact us पर क्लिक करें।


                                             Bollywood Namaste Bharat AJ
                                            Financial Namaste Bharat AJ 
                                            Politics Namaste Bharat AJ 


अन्य जानकारियां



Namaste Bharat




एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ

Close Menu