Namaste Bharat AJ

Namaste Bharat AJ

10 INTRESTING FACTS ABOUT HUMAN BRAIN Namaste Bharat AJ

10 Intresting facts about human brain
मानव मस्तिष्क के बारे में 10 रोचक तथ्य

परिचय




हमारी पृथ्वी पर हम इंसान ही सबसे समझदार प्राणी है, क्योंंकि हमारा दिमाग अन्य किसी जीव से सबसे अधिक विकसित है। हमारा दिमाग सोचने में एक सरल सी पहेली लगती है परन्तु कुछ वैज्ञानिकों के अनुसार हमारा दिमाग अंतरिक्ष से भी अधिक जटिल है। आइए जानते है कुछ रोचक तथ्य हमारे दिमाग के बारे में।

1. छोटा आकार बड़ी खुराक




हमारा दिमाग हमारे शरीर का केवल 2% ही हिस्सा है, परन्तु यह हमारे शरीर की कुल ऊर्जा का 20% हिस्सा खर्च करता है। हर छोटी चीज छोटी नहीं होती।

2. रात में सक्रिय



हमारा दिमाग दिन कि अपेक्षा रात में ज्यादा सक्रिय रहता है, इसके लिए वैज्ञानिकों का मानना है कि रात में दिमाग को हमारी सेंस से आने वाली जानकारी कम प्राप्त होती है।

3. दायां बायां का चक्कर



हमारा दिमाग हमारे पूरे शरीर को नियंत्रित करता है, इसका दायां भाग शरीर के बाएं हिस्से को तथा इसका बायां भाग शरीर के दाएं हिस्से को नियंत्रित करता है।

4. विकास



मानव मस्तिष्क 5 साल की उम्र तक 95% बढ़ जाता है तथा 18 साल की उम्र तक यह 100% विकसित हो चुका होता है। अब समझा 18 साल की उम्र पर ही मुझे संविधानिक अधिकार क्यों मिले।

5. शक्तिशाली



हमारा दिमाग लगभग 10 वॉट की शक्ति उत्पन्न करता है। जिससे एक बल्ब जलाया जा सकता है।

6. न्यूरॉन्स है मैसेंजर



हमारे मस्तिष्क में लगभग 86 अरब न्यूरॉन्स पाए जाते है। यह दिमाग में संदेश पहुंचाने का कार्य करते है। परन्तु हर न्यूरॉन्स एक जैसा नहीं होता। कुछ न्यूरॉन्स 0.5 मीटर प्रति सेकंड तथा कुछ न्यूरॉन्स 120 मीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से संदेश पहुंचाते है।

7. जितना खर्च उतनी कमाई




हमारा दिमाग जितना काम करता है उतना ही बढ़ता है वास्तव में दिमाग को जितना व्यस्त रखा जाता है न्यूरॉन्स की संख्या उतनी ही बढ़ती है। दिमाग का जो हिस्सा सक्रिय होता है वह हिस्सा उतना ही अच्छा कार्य करता है। इसलिए बच्चों को पढ़ने और लिखने की आदत डालनी चाहिए इससे उनकी याददाश्त बढ़ती है।

8. मर्द को दर्द नहीं होता


हमारा दिमाग वैसे तो हमारे शरीर के हर अंग का दर्द महसूस करता है, मगर इसकी खुद की चोट का दर्द इसे महसूस नहीं होता क्योंंकि दिमाग में पैन रिसप्टर्स नहीं पाए जाते।

9. ऑक्सीजन तो चाहिए ही चाहिए



हमारा दिमाग बिना ऑक्सीजन के 5 से 6 मिनट्स तक रह सकता है परन्तु उसके बाद ऑक्सीजन ना मिलने पर यह डैमेज होने लगता है। 10 मिनट्स ऑक्सीजन ना मिलने पर यह काम करना बंद कर सकता है।

10. केमिकल लोचा

हमारे दिमाग में हर सेकंड 1 लाख से ज्यादा केमिकल रिएक्शन होती है इन्हीं केमिकल रिक्शन से ही हमारा दिमाग सारे काम कर पाता है।

NAMASTEY BHARAT


एक टिप्पणी भेजें

5 टिप्पणियाँ

  1. Dimag k sahi vikas k liye kya karna chahiye???

    जवाब देंहटाएं
  2. दिमाग के सही विकास के लिए दिमाग को सही जगह पर व्यस्त रखना चाहिए। कई प्रयोगों में ये साबित हुआ है कि जब हम किताबें पढ़ते है तो दिमाग के सोचने समझने की शक्ति बढ़ती है

    जवाब देंहटाएं

Close Menu