Namaste Bharat AJ

Namaste Bharat AJ

Top 10 Sci fi movies Namaste Bharat AJ

Top 10 Sci fi movies
top 10 Sci-fi movies ever made
10 सबसे अच्छी काल्पनिक विज्ञान पर बनी मूवीज

Sci Fi movies namaste bharat aj

आपका स्वागत है जानकारियों के महासागर Namaste Bharat AJ पर।

विश्व में प्रत्येक दिन हजारों मूवीज प्रकाशित होती है। प्रत्येक मूवी की अपनी एक अलग दर्शक तथा विषय होते है। तथा प्रत्येक मूवी अंत में कोई ना कोई संदेश देती है। हर मूवी में अलग-अलग किरदार होते है जो उस मूवी की कहानी पर सटीक बैठते है। तथा उनका अभिनय भी कहानी के अनुसार होता है। एक अभिनेता अपने अभिनय के द्वारा उस किरदार में जान डालता है।

     Bollywood में भी प्रत्येक दिन अनेक फिल्में प्रकाशित होती है। जिनमे केवल रोमांटिक, हॉरर तथा एक्शन मूवीज ही होती है जिनमे 95% केवल रोमांटिक होती है। जो हॉलीवुड में केवल 5% बनायीं जाती है। क्योंकि अभी यहाँ केवल भाई भतीजा वाद को बढ़ावा देने पर ही ध्यान दिया जाता है। मूवी में एक अच्छी कहानी दिखाने तथा एक अच्छा अभिनय को प्रदर्शित करने के लिए केवल लो बजट मूवी ही आगे आती है वरना बड़े प्रोडक्शन हाउस तो केवल बढे अभिनेता के बच्चों का भविष्य बनाने का ही कार्य करते है। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद दर्शक इन्हें नकारने का मन बना बेठे है।  

     भारतीय सिनेमा में साउथ फिल्म इंडस्ट्री ही एक ऐसी इंडस्ट्री है जो अपने कार्य को इमानदारी के साथ कर रही है इस इंडस्ट्री में ज्यादातर मूवीज एक्शन मूवीज होती है परन्तु ये अपनी फिल्मों में एक अच्छी कहानी तथा अच्छा अभिनय दर्शाते है तथा केवल लव स्टोरीज के ऊपर निर्भर नहीं है। इस इंडस्ट्री में विज्ञान पर भी फिल्में बनायीं जाती है।

sci fi movies pic 2 namaste bharat aj

     अब बात करते है Hollywood मूवीज की। ये इंडस्ट्री कहानी, अभिनय, ग्राफ़िक्स, डायलॉग्स, डायरेक्शन हर चीज़ पर ध्यान रखती है और यहाँ हर प्रकार की मूवीज बनायीं जाती है। जहाँ Bollwood अभी भी प्यार मोहब्बत में डूबा हुआ है वहीँ  Hollywood मूवीज में SCi Fi मूवीज को तवज्जो दी जा रही है। अब हम बात करेंगे Top 10 Sci Fi मूवीज की।


Top 10 Sci Fi movies in the world

10. Edge Of Tomorrow

Edge of tomorrow namaste bharat aj

यह Tom cruise अभिनीत फिल्म है, इससे आप समझ ही सकते है कि फिल्म कितनी ज़ोरदार होगी। इस फिल्म में अन्य अभिनेता Emily Blunt, Bill Paxton, Brendon Gleeson है। 

     इसमें Alien द्वारा धरती पर आक्रमण कर दिया जाता है और मानव और एलियंस में एक जंग शुरू हो जाती है इस जंग में Tom cruise के किरदार  की मौत हो जाती है। परन्तु Tom cruise का किरदार समय में पिछे जाकर फिर से जीवित हो जाता है। वह बार-बार मरता है और समय में पीछे जाकर फिर से जीवित हो जाता है। और ये बार-बार होता है। यह एक दिमाग चकराने वाली फिल्म है। यह आपको ज़रूर देखनी चाहिए।

     इस फिल्म को बनाने में $175 मिलियन लगे थे तथा इसकी कमाई करीब $370.5 मिलियन थी।

9.   Dawn Of The Planet Of The Apes

dawn of the planet of the apes namaste bharat aj

यह फिल्म Rise of the planet of the apes  दूर भाग है। इस फिल्म में Andy Serkis, Jason Clarke, Kerry Russell, Toby Kebbell, Gary Oldman द्वारा अभिनय किया गया है। इस फिल्म में मानव तथा वानरों में जंग बताई गई है। कुछ वैज्ञानिक एक वानर पर परीक्षण करते है उस परीक्षण के फलस्वरूप वह वानर मनुष्यों की तरह समझदार हो जाता है तथा दूसरे वानरों को भी अपनी बुद्धि द्वारा ज्ञान देकर समझदार बना देता है। और फिर सभी वानरों को इकट्ठा कर मानव के साथ जंग के लिए तैयार कर लेता है। यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी।

इस फिल्म का बजट $170 मिलियन था तथा इसने बॉक्स ऑफिस पर $710.6 मिलियन की कमाई की थी।

8. The Matrix

The matrix namaste bharat aj

यह फिल्म 21 साल पुरानी होने के बावजूद दर्शकों को आज भी पसंद आती है इसका कारण है इसकी जबरदस्त कहानी तथा शानदार अभिनय। इस फिल्म में Keanu Reeves, Laurence Fishburne, Carrie-Anne Moss, Hugo Weaving, तथा Joe Pantoliano  ने अपना अभिनय दिया है। यह फिल्म एक कंप्यूटर प्रोग्राम के बारे में है जो मशीनों द्वारा मानवों को सपने में रखने के लिए बनाया गया है इस कंप्यूटर प्रोग्राम का नाम Matrix है। यह फिल्म Sci Fi मूवीज को पसंद करने वाले लोगों को बेहद पसंद आयी तथा इसने बॉक्स ऑफिस पर बहुत शानदार बिज़नेस किया। इस मूवी का बजट $63 मिलियन था तथा कमाई $465.3 मिलियन थी।

7. Inception

inception namaste bharat aj

यह फिल्म दुनिया की सबसे जटिल फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म को समझने के लिए शायद आपको यह मूवी एक से ज्यादा बार देखनी पढ़े। इस फिल्म में Leonardo DiCaprio, Ellen Page महत्वपूर्ण भूमिका में है। यह फिल्म सपनों की दुनिया की कहानी है इस फिल्म के किरदार अपने सपनों में जाकर वहां की दुनिया को अपने हिसाब से बनाते है। इस फिल्म के अभिनेता Leonardo DiCaprio का कहना था कि शूटिंग समाप्त होने के बाद भी उन्हें इस फिल्म की कहानी पूरी तरीके से समझ नहीं आती थी। इस मूवी का बजट $160 मिलियन था तथा कमाई $829.9 मिलियन थी।

6. The Martian

The martians namaste bharat aj

इस फिल्म में मंगल ग्रह पर फंसे हुए व्यक्ति के जीवित रहने के लिए किए गए संघर्षों के बारे में बताया गया है इस फिल्म में Matt Damon द्वारा शानदार अभिनय किया गया है। इस फिल्म में एक व्यक्ति किसी कारणवश मंगल ग्रह पर रह जाता है जो नासा द्वारा एक मिशन में मंगल ग्रह पर पूरी टीम के साथ भेजाा जाता है परन्तु टीम इसे छोड़ पृथ्वी पर आने के लिए अपने यान में निकल जाती है। इस फिल्म में मंगल ग्रह पर एक अकेले व्यक्ति के जीवित रहने के लिए संघर्ष करने की कहानी दिखाई गई है। यह एक ऐसी Sci Fi मूवी है जहां हमें कहीं भी बोर होने नहीं दिया जाता। इस फिल्म का बजट $108 मिलियन था तथा इसने $630.2 मिलियन की कमाई की थी।

 5. Lucy

Lucy namaste bharat aj

इस फिल्म ने अपने कॉन्सेप्ट के कारण बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी इस फिल्म में Avengers की Black Widow, Scarlett Johansson ने मुख्य किरदार के लिए अभिनय किया है। यह फिल्म हमारे मस्तिष्क की क्षमताओं तथा शक्तियों को प्रदर्शित करती है। इस फिल्म में बताया गया है कि मनुष्य अगर मस्तिष्क का 100% उपयोग करें तो वह क्या कर सकता है। इस फिल्म का बजट $40 मिलियन था। तथा इस फिल्म ने $463.4 मिलियन की कमाई की थी।

4. Interstellar

Interstellar namate bharat aj

इस फिल्म को समझने के लिए आपको पहले Black Hole, Warm Hole तथा Albert Einstein की Theory of relativity को समझना होगा अब आप समझ गए होंगे की यह पूर्ण रूप से एक साइंटिफिक मूवी है। इस फिल्म में कूपर नामक किरदार को अंतरिक्ष में पृथ्वी जैसा ग्रह खोजने के लिए भेजा जाता है। इस फिल्म में मुख्य किरदार के लिए Matthew McConaughey द्वारा अभिनय किया गया है। इस फिल्म का बजट $165 मिलियन था तथा इसने बॉक्स ऑफिस पर $677.5 मिलियन की कमाई की थी।

 3. Gravity

Gravity namaste bharat aj

इस मूवी में एक एस्ट्रोनॉट का अंतरिक्ष से पृथ्वी पर आने का संघर्ष दिखाया गया है। इस मूवी के मुख्य किरदार के लिए Sandra Bullock ने अभिनय किया है। इस मूवी के लिए कहा जाता है कि इसका बजट ISRO के मंगलयान मिशन के बजट से भी अधिक था। इस मूवी का बजट $130 मिलियन था तथा इसने $723.2 मिलियन की कमाई की थी।

 2. Wall-E

Wall-e namaste bharat aj

यह एक एनिमेटेड फिल्म है। इस फिल्म में धरती पर अकेले बचे एक रोबोट की कहानी बताई गई है जिसका नाम Wall-E है। इस फिल्म में मानव अब पृथ्वी पर नहीं रहते क्योंंकि यहां बहुत गंदगी हो गई है तथा बहुत कचरा इकट्ठा हो गया है सभी मानव एक स्पेस शिप में रहते है। यह बहुत ही अच्छी Sci Fi फिल्म है इस फिल्म में किसी मानव की नहीं बल्कि एक रोबोट की ज़िन्दगी के बारे में बताया गया है। इस फिल्म का बजट $180 मिलियन था तथा इसने $533.3 मिलियन की कमाई की थी।

 

1.    2001: A Space Odyssey

2001: a space odyssey namaste bharat aj

यह फिल्म 1968 में बनी थी। परन्तु इसकी कहानी बहुत ही भविष्यवादी है। इस फिल्म में मानव के Evolution को दर्शाया गया है। चूंकि यह फिल्म 52 साल पुरानी है इसलिए हो सकता है कि आपको इसके स्पेस सीन रियल ना लगे परन्तु इसके डायरेक्शन तथा कहानी में आपको कोई कमी नहीं लगेगी। यह फिल्म 5 दशक पुरानी होने के बावजूद भी आज भी दर्शकों को पसंद आती है। एक बार आप भी इस मूवी को देखिएगा।

 

अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहिये Namaste Bharat AJ से। और हमसे संपर्क करने के लिए ContactUs पर क्लिक करिए।

 

 

 

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu