Namaste Bharat AJ

Namaste Bharat AJ

GST Namaste Bharat AJ

GST (वस्तु एवं सेवा कर)

परिचय

आखिरकार सभी राज्य सरकारों तथा सभी विपक्षी दलों की सर्वसम्मति के साथ आज GST लागू कर दिया गया। GST का जन्म कांग्रेस पार्टी द्वारा हुआ था तथा इस बिल को भी कांग्रेस द्वारा ही लाया गया था। परंतु कांग्रेस द्वारा GST लागू नहीं किया गया।


 


क्या है GST?

भारत में आम नागरिको पर दो तरह के टैक्स लगते थे... प्रत्यक्ष कर और अप्रत्यक्ष कर। मतलब डायरेक्ट तथा इनडाइरेक्ट टैक्स।
   आयकर और कॉर्पोरेट टैक्स इत्यादि प्रत्यक्ष कर हैं। बिक्री कर और सेवा कर इत्यादि अप्रत्यक्ष कर हैं। यानी GST एक अप्रत्यक्ष कर है। संविधान में 122वाँ संशोधन कर GST बिल पारित किया गया है। आज से विभिन्न प्रकार के अप्रत्यक्ष करो की जगह केवल एक ही कर लगेगा, जिसका नाम GST (Goods & Service Tax) है। दुनिया के 150 से अधिक देशों में ऐसी ही कर व्यवस्था लागू है।
GST को सरकार ने चार वर्गो में विभाजित किया है।
5 प्रतिशत,
12 प्रतिशत,
18 प्रतिशत,
22 प्रतिशत।
 अच्छी बात यह है की जनता के लिए अत्यधिक उपयोगी लगभग 80 वस्तुओं पर 0 प्रतिशत कर लगेगा। हालांकि कुछ वस्तुओं पर कर अधिक है जिससे वे वस्तुएं GST के बाद महंगी हो गयी है।
तथा एक महत्वपूर्ण बात शराब फिलहाल GST के अंतर्गत नहीं है। मेरे अनुसार अगर शराब पर GST लागू होता है तो शराब महंगी हो जाएगी। वहीं पेट्रोलियम पदार्थों पर भी GST लागू नहीं हुई है। GST के बाद पेट्रोल डीज़ल सस्ते हो सकते थे।





GST की आवश्यकता तथा फायदे:

★GST लागू होने के पहले राज्य सरकारें अपने अनुसार वस्तुओं तथा सेवाओं पर कर लगा सकती थी। तथा अगर कोई कंपनी किसी राज्य में किसी उत्पाद का उत्पादन करके उसे अन्य राज्य में बेचती थी, तो उसे विभिन्न प्रकार के कर दोनों राज्यो को चुकाने पड़ते थे। इस कारण उत्पाद का मूल्य बहुत अधिक हो जाता था। परंतु GST में किसी भी कंपनी को केवल एक कर सरकार को देना है। जिससे उत्पाद की कीमत कम हो जाएगी। तथा किसी भी कंपनी को अलग अलग कर अदा नहीं करना पड़ेगा।
★सरकार के अनुसार GST के कारण देश की GDP (Gross Domestic Product) में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है।
★GST का सबसे अधिक फायदा आम आदमी को होगा। पूरे देश में किसी भी प्रकार का सामान खरीदने पर एक ही कर चुकाना होगा। इससे देश में किसी भी स्थान पर, किसी भी उत्पाद की कीमत एक ही होगी। जैसे GST से पहले अगर आप कोई भी उत्पाद राजस्थान में खरीदते थे तो उसकी कीमत अन्य राज्य से अलग होती थी। परंतु अब ऐसा नहीं होगा।
★GST लागू होने पर कर चोरी में कमी आएगी। क्योंकि अब किसी भी व्यापारी को माल की खरीद तथा तथा बेचने की मात्रा सरकार को बतानी पड़ेगी।
★GST के कारण कंपनियों को भी बहुत फायदा होगा। क्योंकि उत्पाद को कंपनी द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना आसान हो जाएगा। जिससे उत्पाद की लागत कम हो जाएगी। लागत कम होने से कंपनी उस उत्पाद को उपभोक्ताओं को कम मूल्य पर उपलब्ध करेगी।

Namaste Bharat


Namaste Bharat AJ





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Close Menu