Top 10 indian web series imdb | top 10 indian web series list
| best indian web series |web series 2020 |top web series hindi | Mirzapur |
Scam 1992 |
आपका एक बार फिर स्वागत है Namaste Bharat AJ (नमस्ते
भारत ए जे) पर।
दुनिया में मूवीज के बाद कई वेब सीरीज बनती है जो OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ होती है हमारे भारत देश में
भी वेब सीरीज को काफी हद तक पसंद किया जा रहा है। शायद इसलिए की बॉलीवुड की एक ही
तरह की एक्टिंग तथा कहानियों से भारतीय दर्शक थक चुके है। नए टैलेंट तथा नयी
कहानियों के कारण ही भारत में वेब सीरीज धमाल मचा रही है।
आइये जानते है भारत की
टॉप १० वेब सीरीज के बारे में जो IMDB की रेटिंग तथा Google लाइक्स को बटोरने में सफल हुई।
इस मिनी वेब सीरीज के 2 सीजन है जिनके 5-5 एपिसोड्स है यह 2 भाइयों
तथा उनकी 1 बहन की कहानी है (चन्दन, चंचल तथा चितवन)। इसे हम कॉमेडियन ड्रामा कह सकते है। इसका पहला
सीजन 2016 तथा दूसरा सीजन 2019 में
रिलीज़ हुआ था। यह वेब सीरीज TVF play, Sony LIV तथा MX player पर फ्री में देखि जा सकती है।
इसकी IMDB पर रेटिंग 8.5 है। तथा गूगल पर इसे
97% लाइक्स
मिले है।
9. Mirzapur
हाँ मुझे पता है की इसकी रैंकिंग थोड़ी और अच्छी बताई जानी चाहिए पर हम
रैंकिंग IMDB रेटिंग को देखकर कर रहे है। इसलिए यह इस स्थान पर
है। इसकी कहानी में गैंगस्टर के आपसी झगडे को दिखा गया है जिसमे सभी गैंग लीडर
मिर्ज़ापुर की गद्दी हथियाना चाहते है जिस पर कालीन भैया राज करते है। इसे आप Amazon Prime video पर देख सकते है। इसके 2 सीजन आ चुके है तथा दूसरा
सीजन अभी हाल ही में रिलीज़ हुआ है।
इसकी IMDB पर रेटिंग 8.5 है। तथा Google पर इसे 95% लाइक्स मिले है।
यह वेब सीरीज एक लव स्टोरी है जो लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को शादी
में बदलती है इसके मुख्य कलाकार सुमित व्यास तथा निधि सिंह है। इसके 2 सीजन है पहला सीजन 2014 तथा दूसरा सीजन 2016 में
रिलीज़ किया गया था। इसे भारत की पहली वेब सीरीज भी माना जाता है इसे आप TVF play, Sony LIV तथा MX Player पर देख
सकते है।
इसकी IMDB पर रेटिंग 8.6 है। तथा Google पर इसे 97% लाइक्स मिले है।
7. The family Man
इस वेब सीरीज में मुख्य कलाकार मनोज वाजपेयी है इससे आप पता लगा सकते
है की इस वेब सीरीज में कितना दम होगा। इसमें मनोज वाजपेयी ने एक इंटेलीजेंट ऑफिसर
की भूमिका निभाई है। इसकी कहानी में ऑफिसर को ड्यूटी तथा परिवार के बीच संघर्ष
करते हुए दिखाया गया है। इसे आप Amazon prime video पर देख
सकते है।
इसकी IMDB पर रेटिंग 8.6 है। तथा Google पर इसे 96% लाइक्स मिले है।
For Hindi Quotes and shayaries click here 👇
6. Sacred Games
यह वेब सीरीज भी भारत में बेहद लोकप्रिय है इसमें मुख्य कलाकार नवाज़ुद्दीन
सिद्दीकी है। यह भी एक गैंगस्टर की कहानी है इसमें पंकज त्रिपाठी, सैफ अली खान तथा
राधिका आप्टे भी मौजूद इसके दो सीजन है जिसमे पहला सीजन 2018 तथा दूसरा सीजन 2019 में
रिलीज़ हुआ था। इसे आप NETFLIX
पर देख सकते है।
इसकी IMDB पर रेटिंग 8.7 है। तथा Google पर इसे 95% लाइक्स मिले है।
यह वेब सीरीज एक इंजिनियर की कहानी है जिसे नौकरी ना मिलने पर एक गाँव
की एक पंचायत में सेक्रेटरी का काम करना पढता है इसमें भरपूर कॉमेडी तथा ड्रामा
है। इसे अप्रैल 2020 में रिलीज़ किया गया था। इसे आप Amazon prime video पर देख सकते है।
इसकी IMDB पर रेटिंग 8.7 है। तथा Google पर इसे 98% लाइक्स मिले है।
यह एक मिनी वेब सीरीज है इसमें 4 दोस्तों की कहानी बताई गयी है जो
अपनी-अपनी नौकरियां छोड़ कर स्टार्ट अप करने का निर्णय लेते है। (नवीन, जीतू, योगी,
मण्डल) इसे 2015 में रिलीज़ किया गया था। इसे आप TVF Play तथा MX Player पर फ्री
में देख सकते है।
इसकी IMDB पर रेटिंग 9.1 है। तथा Google पर इसे 97% लाइक्स मिले है।
3. Kota Factory
इस वेब सीरीज में एक लड़के की कहानी दिखाई गयी है जो IIT की तैयारी के लिए कोटा पढाई करने आता है इसमें
कोटा में बाहर से आये बच्चो की लाइफ के बारे में बताया गया है। यह भारत की पहली
वेब सीरीज है जो पूरी तरह से Black & White है। इसे
the viral fever द्वारा 2019 में रिलीज़ किया गया
था। इसे आप TVF play तथा Youtube पर देख
सकते है।
इसकी IMDB पर रेटिंग 9.1 है। तथा Google पर इसे 98% लाइक्स मिले है।
2. TVF Flames
इसका पहला सीजन 2018 तथा दूसरा सीजन 2019 में रिलीज़ किया गया था। इसे भी लोगों के द्वारा
काफी पसंद किया गया इस वेब सीरीज में एक स्कूल कपल की लव स्टोरी बताई गयी है। इसकी
कहानी में रोमांस, comedy
तथा ड्रामा भरपूर मिलेगा। इसे आप
इसकी IMDB पर रेटिंग 9.2 है।
1. Scam 1992 THE
HARSHAD MEHTA STORY
इस वेब सीरीज को अभी कुछ दिन पहले ही रिलीज़ किया गया था। इसमें हर्षद
मेहता के जीवन तथा उनके द्वारा की गए scam के बारे में बताया
गया है। इसमें हर्षद मेहता का किरदार प्रतीक गांधी ने बहुत अच्छे से निभाया है। यह
आपको देखनी ही चाहिए इसमें सभी कलाकारों ने अपना 100% दिया
है। इसने IMDB रेटिंग में गेम ऑफ़ थ्रोंस को भी पीछे छोड़ दिया है
यह अभी तक की बेस्ट वेब सीरीज बन चुकी है। इसे आप Sony LIV पर देख
सकते है।
इसकी IMDB पर रेटिंग 9.6 है।
For Hindi Quotes and shayaries click here 👇
आपका बहुत बहुत धन्यवाद Namaste Bharat AJ ( नमस्ते भारत ए जे) पर आने के लिए। हमसे संपर्क करने के लिए Contact Us पर क्लिक करें।
Copyright (c) 2023 Namaste Bharat AJ All Right Reseved
0 टिप्पणियाँ