Namaste Bharat AJ

Namaste Bharat AJ

Dassault Rafale in hindi Namaste Bharat AJ

डसॉल्ट राफेल (नमस्ते भारत एजे)

Dassault Rafale in hindi (Namaste Bharat AJ)

 

आपका एक बार फिर से स्वागत है Namaste Bharat AJ पर।

Dassault Rafale namaste bharat AJ

आखिरकार भारतीय वायुसेना में राफेल लड़ाकू विमान को शामिल कर लिया गया है। आज हम Rafale के बारे में जानेंगे। आज के समय में अधिकतर पड़ोसी देशों के साथ हमारे संबंध अच्छे नहीं है इसी कारण हमें हमारी सैन्य क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता है। हमारी सेना में सैनिकों की शक्ति बढ़ाने के लिए जंगी जहाज, लड़ाकू विमान, टैंक, पनडुब्बी आदि शामिल किए जाते है। यह सब भी हमारे सैनिकों की तरह ही सम्मान पाते है। हमारे देश में तीन प्रकार की सेना हमारी रक्षा करने के लिए है थल सेना, जल सेना तथा वायु सेना। थल सेना में टैंक, मिसाइल व्हीकल, जंगी वाहन शामिल किए गए है, जल सेना में पानी के जंगी जहाज तथा पनडुब्बी तथा वायु सेना में लड़ाकू विमान शामिल लिए गए है।

 

डसॉल्ट राफेल का इतिहास (History of Dassault Rafale)

Dassault Rafale Namaste Bharat AJ

 

Dassault Rafale (डसॉल्ट राफेल) एक बहुत ही शक्तिशाली लड़ाकू विमान है। इस विमान को फ्रांस द्वारा निर्मित किया गया था। 1970 के बाद फ्रांस की वायु सेना तथा जल सेना अपने समूहों को और अधिक शक्तिशाली करने की मांग कर रहे तब फ्रांस ने अपनी तकनीक को ओर अधिक उन्नत करने का निर्णय लिया। और तब डसॉल्ट ने एक तकनीक का निर्माण किया जिसे जुलाई 1986 में प्रदर्शित किया गया। यह एक ऐसा विमान है को पूर्ण रूप से फ्रांस में निर्मित किया गया है।

     भारत में पिछले 2 दशक में अभी तक कोई लड़ाकू विमान नहीं खरीदा गया था। भारत ने 23 सितम्बर 2016 को फ्रांस की कंपनी डसॉल्ट एविएशन से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने का सौदा किया। यह सौदा ₹59000 करोड़ का था। इस सौदे के बाद विपक्ष द्वारा सरकार पर इसे महंगा खरीदने के आरोप लगाएं जाते रहे है।

Indian air force namaste bharat aj

     एक लंबे इंतज़ार के बाद 29 जुलाई 2020 बुधवार को 5 राफेल विमानों ने भारतीय जमीन को छू लिया। ये सभी विमान अंबाला के एयरबेस पर तैनात किए गए है। हमारे रक्षामन्त्री श्री राजनाथ सिंह जी का कहना है कि भारतीय वायुसेना भारत पर आने वाली किसी भी सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए और अधिक तैयार हो चुकी है। राफेल का उपयोग भारत के अलावा भी कई देश करते है मिस्र वायुसेना तथा कतर वायुसेना ने भी इन्हें खरीदा है। मिस्र ने दुनिया में सबसे पहले फ्रांस से राफेल खरीदा था। इसने 24 विमानों का ऑर्डर दिया था। अफगानिस्तान, लीबिया, सीरिया तथा इराक़ में राफेल का उपयोग किया का चुका है।

 

राफेल की शक्ति (Power Of Rafale)

Power Of Rafale Namaste Bharat AJ

राफेल दुनिया के सबसे शक्तिशाली लड़ाकू विमानों में गिना जाता है। राफेल मल्टीरोल फाइटर एयरक्राफ्ट है। यह 1 मिनट में 60 हज़ार फीट की ऊंचाई को छू सकता है। राफेल की मारक क्षमता 3700 किलोमीटर तक है। राफेल हवा से हवा तथा हवा से जमीन पर हमला कर सकता है। राफेल परमाणु हमला करने में भी सक्षम है। राफेल में ऑक्सीजन जेनरेशन सिस्टम लगा हुआ है इसलिए इसमें द्रवित ऑक्सीजन भरने की जरूरत नहीं पड़ती। यह हर मौसम में अपने काम को समान दक्षता के साथ पूर्ण कर सकता है।

आप Namaste Bharat AJ पर है और Rafale in hindi पढ़ रहे है।

यह भी पढ़े। 

Things you should keep in mind before getting a new phone in hindi.

     इसकी रफ्तार के बारे में सही जानकारी प्राप्त नहीं हो पा रही परन्तु अलग-अलग जानकारियों से औसत निकालने पर पता चलता है कि इसकी रफ्तार 2222 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह केवल 1312 फीट के रनवे से भी उड़ान भार सकता है।

     अगर राफेल की पाकिस्तान के पास अमेरिकी लड़ाकू विमान F-16 से तुलना करें तो ये F-16 से 0.82 फीट ऊंचा है तथा 0.79 फीट अधिक लंबा है। राफेल 24500 किलो वज़न ले जाने में सक्षम है। राफेल का रदर 100 किमी के अन्तर्गत 40 टारगेट का पता लगा सकता है।

 यह भी पढ़े। 

Top 10 Sci-fi movies ever made

राफेल तथा F-16 में कौन बेहतर है (Comparison between rafale and F-16)

rafale vs f-16 namaste bharat aj

F-16 लड़ाकू विमान अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को दिया गया है। यह विमान अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन द्वारा बनाया गया है। और राफेल के बारे में हम पढ़ चुके है।

अब जानते है कि राफेल तथा F-16 में से कौनसा लड़ाकू विमान बेहतर है।

1.    F-16 की अधिकतम रफ़्तार 2400 किमी प्रति घंटा है वहीं राफेल की अधिकतम रफ़्तार 2222 किमी प्रति घंटा है।

2.    F-16 की ऊंचाई 5.09 मीटर, लंबाई 15 मीटर तथा विंगस्पैन 9.44 मीटर है। राफेल की ऊंचाई 5.30 मीटर, लंबाई 15.30 मीटर तथा विंगस्पैन 10.90 मीटर है।

3.    F-16 में एमराम मिसाइल ही लगती है जिनकी मारक क्षमता केवल 100 कम ही है। वहीं राफेल में मीटियोर तथा स्केल्फ मिसाइल लग सकती है जिनकी मारक क्षमता 150 किमी तथा 300 किमी है।

4.    F-16 1मिनट में 50 हज़ार फीट की ऊंचाई तक पहुंच सकता है वहीं राफेल 1 मिनट में 60 हज़ार फीट की ऊंचाई तक पहुंच सकता है।

5.    F-16 में लगा रडार केवल 84 किमी के अन्तर्गत 20 टारगेट को ही पहचान सकता है वहीं राफेल में लगा रडार 100 किमी के अन्तर्गत 40 टारगेट का पता लगा सकता है।

इस तुलना से हमें पता चलता है कि राफेल, F-16 से बहुत बेहतर है। और हम सब जानते है कि हमारे पास इन विमानों को उड़ाने वाले पायलट तो पाकिस्तानी पायलट से बहुत अधिक बेहतर है। जिनकी तुलना करना भी गलत होगा।

 

Namaste Bharat AJ पर आने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। और अधिक जानकारी पाने के लिए Category में जाकर अपनी रुचि के अनुसार लेख पढ़ सकते है धन्यवाद।

 

हमसे संपर्क करने के लिए Contact Us पर क्लिक करिए।

 

 

 

 

 

 

 

 


एक टिप्पणी भेजें

5 टिप्पणियाँ

Close Menu