Namaste Bharat AJ

Namaste Bharat AJ

NATIONAL EMERGENCY Namaste Bharat AJ

  25 जून 1975 आपातकाल




परिचय

यह दिन हमारे लोकतंत्र के लिए एक काला दिन माना जाता है क्योंकि इस दिन ऐसे कृत्य किये गए जो कभी किसी के द्वारा नहीं किये गए थे और ना ही किये जाने वाले थे।
उस समय प्रधानमंत्री, कांग्रेस पार्टी की दिग्गज नेता श्रीमती इंदिरा गांधी थी। उस समय न्यायपालिका की शक्तियां घटा दी गयी जिनमे हमारे सभी न्यायालय आते है। सरकार और दल की सभी शक्तियां प्रधानमंत्री के हाथ में थी।



आपातकाल लागू करने का कारण

जब चुनाव में हेर फेर करने के आरोप में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इंदिरा गांधी को 6 साल तक कोई भी पद संभालने पर रोक लगा दी। लेकिन इंदिरा गांधी ने संविधान का अपमान कर न्यायालय की बात मानने से इनकार कर दिया। और 26 जून 1975 को स्वतंत्र भारत में राष्ट्रपति श्री फखरुद्दीन अली अहमद द्वारा आपातकाल लागू करने का ऐलान कर दिया। 


आपातकाल के समय सरकार के निर्णय

आपातकाल लागू होने के बाद भारत में सभी चुनाव स्थगित हो गए, नागरिक अधिकारों को समाप्त करके शासन द्वारा मनमानी की गई। बिना संविधान को ध्यान में रखकर कांग्रेस विरोधियों की गिरफ्तारी की गयी।

जयप्रकाश नारायण, श्री अटल बिहारी वाजपेयी तथा जॉर्ज फ़र्नान्डिस समेत लाखो नोजवानों को कारागार में डाल दिया गया। 26 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक भारत में आपातकाल घोषित था।

जय प्रकाश नारायण एक स्वतंत्रता सेनानी तथा एक राजनेता थे। इन्हें 1999 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। इन्होंने इंदिरा गांधी को पदच्युत करने के लिए 'सम्पूर्ण क्रांति' नामक आंदोलन चलाया। धीरे - धीरे इनके साथ भारत के नागरिक जुड़ते गए।


आपातकाल का असर

आपातकाल लागू करने के 2 साल बाद आंदोलन को तेज होता देख इंदिरा गांधी ने एक निर्णय लिया जो कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा भयंकर था। उन्होंने लोकसभा भंग करने की सिफारिश की तथा दोबारा चुनाव करवाने की घोषणा की। उस समय इंदिरा गांधी कांग्रेस के गढ़ राय बरेली से चुनाव हार गई। जनता पार्टी ने भारी बहुमत से जीत हांसिल की तथा सत्ता प्राप्त की। तथा मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री बने। उस समय कांग्रेस को उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, हरियाणा तथा दिल्ली में एक भी सीट नहीं मिली। यह कांग्रेस की ऐतिहासिक हार थी। तथा आजादी के बाद पहली बार भारत में गैर कांग्रेसी सरकार बनी।
जय हिंद। जय भारत।
Namastey Bharat

नमस्ते भारत

एक टिप्पणी भेजें

3 टिप्पणियाँ

Close Menu